Toyota की इस नयी कार का डिज़ाइन काफी हद तक Maruti की Baleno जैसा है, हालांकि बाज़ार में डिज़ाइन को थोड़ा नया बनाये रखने के लिए कंपनी ने इसमें कुछ बदलाव ज़रूर किये हैं। ख़ासतौर से इसका फ्रंट और बम्पर का डिज़ाइन काफी बदला हुआ है। अगर आप इसमें दिलचस्पी रखते हैं, तो नज़दीकी ऑथॉराइज़्ड Toyota डीलर के पास जाकर, 21,000 रूपए के टोकन मनी देकर इसे बुक कर सकते हैं।

कीमतें और उपलब्धता –

यहां जो आपको E, S, G, V दिख रहे हैं, वो इस गाड़ी के चार ट्रिम लेवल हैं। ये गाड़ी आपको मैन्युअल और AMT मॉडलों में मिलेगी, जिनकी कीमतें अलग अलग हैं। यहां जो ऊपर हमने आपको बताये हैं, वो इनके एक्स-शोरूम दाम हैं।

2022 Toyota Glanza डिज़ाइन

नयी Toyota Glanza का सामने का लुक, Camry गाड़ी जैसा है। सामने की तरफ इसमें नया क्रोम ट्रीटमेंट और एल-शेप में LED DRL (डेटाइम रनिंग लैंप) लाइटिंग मिलेगी। पीछे की तरफ भी बम्पर में कुछ बदलाव हैं, जैसे कि टेल-लाइट नयी हैं। इस गाड़ी को काफी ट्रेंडी रंगों में लॉन्च किया गया है, जिनमें लाल, नीला, ग्रे, सफ़ेद और सिल्वर रंग शामिल हैं।

इंटीरियर

अंदर का केबिन भी आपको Baleno के केबिन की याद दिलाता है , जिसमें 9-इंच की SmartPlay Pro+ डिस्प्ले है, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग है। सामने इसमें हॉरिजॉन्टल एयर-वेंट्स हैं, जिनके डिज़ाइन में भी आपको नयापन देखने को मिलेगा। साथ ही इनमें मौसम के अनुसार कंट्रोल स्विच भी हैं। इसके अलावा Toyota Glanza 2022 में दिया गया डिस्प्ले सिस्टम Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट के साथ आता है, जिसमें आप वॉइस कमांड के साथ भी नैविगेशन ऑन कर सकते हैं। इसमें पार्किंग के लिए 360 डिग्री कैमरा भी है। इसके अलावा Find My Car, कनेक्टेड कार टेक, रिमोट लॉक, जैसे स्मार्ट फ़ीचर भी आपको इस गाड़ी में मिलेंगे। साथ ही इसमें सीटिंग स्पेस भी काफी अच्छा है।

पॉवरट्रेन और माइलेज

Toyota Glanza 2022 में एक 1.2-लीटर का ड्यूल-जेट पेट्रोल इंजन है। ये इंजन आपको अधिकतम 113Nm टार्क के साथ 89bhp का पावर आउटपुट देता है। इनमें मैन्युअल कार मॉडल 5-स्पीड मैन्युअल और AMT कार मॉडल 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन के साथ आएंगे। Toyota Glanza 2022 22.9 किलोमीटर का माइलेज देती है। इसके अलावा 6 एयरबैग (airbags), ESP (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम), EBD के साथ ABS, हाइट के अनुसार एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, क्रूज कंट्रोल जैसे फ़ीचर यहां आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर दिए गए हैं। भारत में ये गाड़ी Maruti Suzuki Baleno, Hyundai i20, Tata Altroz, जैसी गाड़ियों को अच्छी टक्कर देगी।

Δ